मालगाड़ी के आगे कूद मजदूर ने दी जान

मजदूर ने चलती ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर...

Jul 22, 2023 - 03:41
Jul 24, 2023 - 05:34
 0  2
मालगाड़ी के आगे कूद मजदूर ने दी जान

चित्रकूट

मजदूर ने चलती ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके।

यह भी पढ़ें-छोटे भाई को इलाज के लिए ले जा रहे बाइक सवार, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत


 बताया गया कि 38 वर्षीय युवक मुख्यालय स्थित जगदीशगंज के समीप रेलवे क्रासिंग पर बांदा की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी पर पहुंची जीआरपी ने आनन फानन जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। बताया गया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओबरी गांव के मुकेश पुत्र सरजू प्रसाद क रूप में मृतक की शिनाख्त हुई

यह भी पढ़ें-होटल में 14 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म,स्‍कूल से घर लौटते समय हुई घटना

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सूरत मेें मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। अभी हाल ही में गांव आया था। घर से मुख्यालय आने के लिए निकला था। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़ें-चित्रकूट: यहां सबसे ऊंची 51 फीट की विशाल हनुमान जी महाराज की प्रतिमा स्थापित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0