मृतक छात्रा संजना कुशवाहा के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, दी आर्थिक मदद

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं का संज्ञान लेते ही कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश...

Jun 25, 2024 - 10:02
Jun 25, 2024 - 10:03
 0  1
मृतक छात्रा संजना कुशवाहा के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, दी आर्थिक मदद

झांसी। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं का संज्ञान लेते ही कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर छात्रवृत्ति न मिलने के कारण झांसी में छात्रा संजना कुशवाहा द्वारा आत्महत्या का संज्ञान लिया गया। इस मामले में घटना एवं वस्तु स्तिथि की जानकारी लेने के लिए मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला।

पीड़ित परिजनों से उनके आवास पर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने पिता कालका कुशवाहा को सांत्वना दी। कांग्रेसी दल ने संजना कुशवाहा की छोटी बहन व भाई की पढ़ाई के लिये पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि बेटी संजना कुशवाहा की आत्महत्या छात्रवृत्ति न मिलने के कारण हुई है, इसको देखते हुए छात्रवृत्ति में सरकारी तंत्र के दोषपूर्ण रवैया के खिलाफ कांग्रेस एक मुहिम चलाएगी जिसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी। ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो।

प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि यह आत्महत्या सरकारी तंत्र की लापरवाही से हुई है जिसके कारण एक होनहार छात्रा को हमने खो दिया। इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिये। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह परीछा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजीव रिछारिया, रघुराज शर्मा, बलवान सिंह यादव, मनीष दुबे, प्रकाश कुशवाहा, ब्रज किशोरी यादव, सुनील रिछारिया, जगमोहन मिश्रा, अमीर चंद आर्य, रईस उद्दीन काज़ी ने पीड़ित परिजनों से पुलिस वस्तु स्थिति की जानकारी की।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0