महिलाओं को दी गई कानूनी व योजनाओं की जानकारी

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के अनुक्रम एवं जिला जज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

Aug 7, 2024 - 00:12
Aug 7, 2024 - 00:16
 0  1
महिलाओं को दी गई कानूनी व योजनाओं की जानकारी

सचिव ने सखी वन स्टाप सेंटर का किया निरीक्षण

चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के अनुक्रम एवं जिला जज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास कुमार प्रथम के मार्गदर्शन में सचिव अपर जिला जज नीलू मेनवाल ने मंगलवार को को सखी वन स्टाप सेण्टर गढीचा का निरीक्षण किया। यौन उत्पीडन से महिलाओं की सुरक्षा विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : एसडीएम ने विद्युत उपखंड व चकबंदी कार्यालय का किया निरीक्षण

शिविर में प्रभारी सखी वन स्टाप सेण्टर रंजीता द्विवेदी ने यौन उत्पीडन से महिलाओं की सुरक्षा से सम्बन्धित शासन तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। काउंसलर अर्चना साहू ने घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, छेडछाड, दहेज उत्पीडन पर कानूनी सलाह दिया। पैरालीगल वालेण्टियर ममता वर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में जागरुक किया। सचिव नीलू मैनवाल महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। मध्यस्थ राहुल शर्मा एड ने बताया कि मध्यस्थता केन्द्र में लम्बित प्रकरण प्रियंका बनाम जितेन्द्र लगभग छह वर्ष से पति-पत्नी अलग रह रहे थे,। उनके अथक प्रयास से उभयपक्ष एक साथ रहने के लिये सहमत हुये। सुलहनामा दाखिल किया गया। एक साथ रहने के लिये न्यायालय परिसर से ही लडकी ससुराल के लिये गयी। 

यह भी पढ़े : पीड़ितों के खातों में वापस कराए 12 लाख 20 हजार रुपए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0