आईईएस अधिकारी ने रचाया बिना दहेज विवाह, समाज को दिया सशक्त संदेश

जहां एक ओर आज भी समाज में दहेज प्रथा गहराई से जड़ें जमाए हुए है, वहीं इसके विरुद्ध एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए...

Feb 9, 2026 - 17:08
Feb 9, 2026 - 17:10
 0  26
आईईएस अधिकारी ने रचाया बिना दहेज विवाह, समाज को दिया सशक्त संदेश

राठ (हमीरपुर)। जहां एक ओर आज भी समाज में दहेज प्रथा गहराई से जड़ें जमाए हुए है, वहीं इसके विरुद्ध एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आईईएस अधिकारी विक्रम सिंह ने बिना दहेज विवाह कर सामाजिक सोच को नई दिशा दी है। यह विवाह समारोह 8 फरवरी को गोल्डन नगर स्थित एक विवाह घर में अत्यंत सादगी, शालीनता एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

ग्राम कैथोरा निवासी आईईएस अधिकारी विक्रम सिंह का विवाह ग्राम कैथी निवासी वर्षा के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं सामाजिक मूल्यों के अनुरूप सम्पन्न हुआ। समारोह में सादगी के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं मित्रों के अलावा कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर विक्रम सिंह के सहकर्मी आईईएस अधिकारी अंकित कुमार मीणा, वीरेश सिंह एवं हरि सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

अतिथियों ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए बिना दहेज विवाह के इस निर्णय की खुले दिल से सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विवाह की सफल व्यवस्था में अरुण, भरत, संदीप, शरद, सचिन, रोहित एवं हेमेन्द्र का सराहनीय सहयोग रहा।

बिना दहेज सम्पन्न हुआ यह विवाह समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल के रूप में सराहा गया।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0