कांग्रेसियों ने निकाली मनरेगा बचाओ पदयात्रा, सैना व करगवां गांव में की सभाएं
आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार...
राठ(हमीरपुर)। आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने राठ से जराखर 15 किलोमीटर तक मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने बाराखंबा चौराहे पर स्थित रानी राजेंद्र कुमारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार ने बताया कि मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम एक्ट था। जिसे वर्तमान सरकार ने बदलकर योजना में परिवर्तित कर दिया है। बताया कि मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को 2 फरवरी 2006 को भारत के 200 जिलों में आधिकारिक तौर पर लागू किया गया था। बाद में इसे 1 अप्रैल 2008 तक पूरे देश में विस्तारित कर दिया गया। इस कानून को 23 अगस्त 2005 को पारित किया गया था। जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को प्रति वर्ष 100 दिनों का गारंटीकृत रोजगार प्रदान करना था। बताया कि जब कांग्रेस सरकार 2014 में सत्ता से हटी थी। तब उसे वक्त इसमें 252 रुपए प्रति व्यक्ति मजदूरी थी। आज भी वहीं है। इस मौके पर लालू दुबे, कौशल किशोर तिवारी, हिमांशु सैनी, दिनेश सिंह, दुष्यंत राजपूत, महेश सिंह राणा, शीर्ष राजपूत, धर्मपाल राजपूत, आशा राम अहिरवार , सलीम अहमद, शकील अहमद, मैय्यदीन साहू, नीरज प्रजापति, हरनारायण श्रीवास, विनीता राजपूत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
