भव्य स्वागत : भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का बाँदा में प्रथम आगमन
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र) रामकिशोर साहू का जिले में प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया...
सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे रामकिशोर साहू, सदर विधायक ने पहनाई एक क्विंटल की माला
मिशन 2027: जो मेहनत नहीं कर सकता, वह पद छोड़ दे : क्षेत्रीय अध्यक्ष
बाँदा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र) रामकिशोर साहू का जिले में प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। चित्रकूट से शुरू हुआ उनका सैकड़ों वाहनों का काफिला बदौसा और अतर्रा होते हुए जैसे ही खुरहंड पहुँचा, वहाँ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक क्विंटल की विशाल माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया।
शहर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला बाँदा शहर के बॉर्डर पर पहुँचा, जहाँ हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। यहाँ से उनका काफिला अतर्रा चुंगी, बाबूलाल चौराहा, स्टेशन रोड और महाराणा प्रताप चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुँचा। जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न व शाल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में कड़े तेवर: "काम नहीं तो पद छोड़ें"
जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा: "आगामी 2027 के चुनाव में बाँदा सहित बुंदेलखंड की सभी सीटों पर विजय हासिल करना हमारा एकमात्र लक्ष्य है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में जुट जाएं। यदि कोई टिकट का दावेदार है या संगठन के काम में समय देने में असमर्थ है, तो वह स्वेच्छा से अपना पद छोड़ दे। अब सिर्फ और सिर्फ कड़ी मेहनत की जरूरत है, तभी हम शत-प्रतिशत सीटों पर जीत का परचम लहरा पाएंगे।"
9 जुलाई को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज
सम्मेलन के दौरान आगामी 9 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बाँदा दौरे की सफलता को लेकर भी विस्तृत रणनीति बनाई गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपीं।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस भव्य स्वागत समारोह और सम्मेलन में मुख्य रूप से:
- सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी
- नरैनी विधायक ओममणि वर्मा
- जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल
इसके अलावा जगराम सिंह, संतोष गुप्ता, संजय सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम पाण्डेय, अशोक त्रिपाठी जीतू, बालमुकुंद शुक्ला, इंद्रपाल पटेल, मालती बासू, अयोध्या सिंह पटेल, निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा, वन्दना गुप्ता, उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, निर्मला गौतम, दिनेश गुप्ता, संतू गुप्ता सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
