सरकार नाकाम हो गई, इसने किसानों को पूरी तरह नजर अंदाज किया : प्रियंका गांधी

ललितपुर में खाद संकट के बीच दो किसानों की जान जाने के बाद विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला शुरू कर दिया है..

Oct 29, 2021 - 04:17
Oct 29, 2021 - 04:22
 0  1
सरकार नाकाम हो गई, इसने किसानों को पूरी तरह नजर अंदाज किया : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)

ललितपुर में खाद संकट के बीच दो किसानों की जान जाने के बाद विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यहां मृतक किसानों के परिजनों से मिलने के बाद के बाद कहा है कि सरकार नाकाम हो चुकी है, इसने किसानों को पूरी तरह नजरअंदाज किया है।

यह सिर्फ इन चार किसानों की बात नहीं है बल्कि पूरे बुंदेलखंड की समस्या है। उन्होने कहा कि बोरियों में खाद की कम मात्रा भरकर दी जा रही है और कीमत भी बढ़ा दी  है। आखिर किसान क्या करेंगे? किसानों के बहुत सारे मुद्दे हैं लेकिन सराकर नहीं सुन रही। उन्हें पता है कि कई महीनों से किसान सड़कों पर हैं। उन्हें गाड़ी से रौंद दिया गया।

यह भी पढ़ें - फेसबुक नाम परिवर्तन कर मेटावर्स पर लगा रही दांव, 1 अरब लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

प्रियंका ललितपुर से पाली तहसील पहुंचकर मृतक किसानों के परिवारों से मिलीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ललितपुर, बुंदेलखंड में पीड़ित किसान परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि, यूपी सरकार की कुव्यवस्था से उपजी खाद की कमी के चलते लाइन में खड़े-खड़े किसानों की मृत्यु हो गई थी। सभी किसानों ने खेती के लिए भारी- भरकम कर्ज लिए थे और सरकार की नीतियों के चलते कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे थे। खाद न मिलना, मुआवजा न मिलना और फसल बर्बादी से किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही थीं।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)

बताते चलें कि खाद के लिए मची मारामारी के बीच ललितपुर में दो किसानों की मौत हो गई है। एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि खाद न मिलने की वजह से वो हताश था, जिससे उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। जबकि, प्रशासन ने परिजनों के इस आरोप को नकार दिया। वहीं, खाद के लिए तीन दिन से कतार में लग रहे एक किसान की बीते दिन हालत बिगड़ गई थी और उसकी मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं से किसानों में खासा रोष है।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ट्रेन से ललितपुर पहुंची

  • साबरमती एक्सप्रेस से पहुंची ललितपुर

खाद को लेकर किसानों का चल रहे बवाल बीच शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह 7.07 बजे सावरमती एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर उतरीं। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)

इससे पहले कांग्रेस महासचिव वाड्रा ने बृहस्पतिवार रात ललितपुर जाते समय लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। कुलियों ने उन्हें अपनी आजीविका से जुड़ीं समस्याएं बताईं, जिस पर प्रियंका ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बाद में प्रियंका ट्रेन से ललितपुर के लिए रवाना हो गईं।

यह भी पढ़ें - अक्षय और कैट की सूर्यवंशी का गाना 'मेरे यारा' रिलीज, दिखी जबरदस्त रोमांटिक कमेस्ट्री

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.