हमीरपुर : डैमों से लाखों क्यूसिक पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा मंडराया
डैमों से लाखों क्यूसिक पानी छोड़े जाने से यहां हमीरपुर में बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से..

- यमुना और बेतवा नदी का बढ़ने लगा जलस्तर
डैमों से लाखों क्यूसिक पानी छोड़े जाने से यहां हमीरपुर में बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर बाढ़ चौकियों को अब अलर्ट कर दिया गया है। मौदहा बांध निर्माण खंड हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता करनपाल गंगवार ने मंगलवार को बताया कि माताटीला डैम से बेतवा नदी में तीन लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है, वहीं लहचुरा डैम से 0.93 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है।
आज शाम यमुना नदी का जलस्तर 98.3 मीटर पार कर गया। जबकि बेतवा नदी 97.000 मीटर पार हो गया है। इससे पहले हथनी कुंड व माताटीला बांध से लाखों क्यूसिक पानी छोड़ा जा चुका है। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि डैमों से डिस्चार्ज किया गया पानी का असर कल रात से दिखने लगेगा, जिसके मद्देनजर तटवर्ती इलाकों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि यमुना का लाल निशान 103.540 मीटर व बेतवा नदी का ख्रतरे का निशान 104.640 मीटर है।
यह भी पढ़ें - बड़ी वारदात : दिनदहाडे किसान की खेत में गोली मार कर हत्या
यह भी पढ़ें - खजुराहो कानपुर पैसेंजर ट्रेन से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल
यह भी पढ़ें - हमीरपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा में करोड़ों रुपये का गबन
हि.स
What's Your Reaction?






