किसान कॉल से कृषि समस्या का हो रहा समाधान, बढ़ रहा उत्पादन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभाग में शोधरत छात्र राम नरेश ने किसान भाइयों के लिए एडवाइजरी..

Sep 20, 2021 - 06:53
Sep 20, 2021 - 06:57
 0  3
किसान कॉल से कृषि समस्या का हो रहा समाधान, बढ़ रहा उत्पादन
किसान (Farming)

कानपुर,

  • कृषि के अलावा पशुपालन डेयरी आदि की दी जाती है जानकारी

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभाग में शोधरत छात्र राम नरेश ने किसान भाइयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा कि किसान कृषि संबंधित समस्यायों के लिए किसान कॉल सेंटर का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इससे उनकी समस्याओं का समाधान होगा तो वहीं फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड की विशिष्ट जलवायु में ड्रैगन फ्रूट एक उम्मीदों भरा फल है : कुलपति

शोध छात्र ने बताया कि किसान कॉल सेंटर के माध्यम से किसान अपनी समस्या व कृषि संबन्धित जानकारी व सहायता प्राप्त कर सकते है। किसान अपनी कृषि समस्या के लिए किसान कॉल सेंटर पर काल कर सकते है। किसान कॉल सेंटर टोल फ्री कस्टमर केयर सर्विस है। जो देश के सभी किसानों के लिए फ्री सहायता केंद्र है। इसके अलावा किसान खेती संबधित, पशु पालन संबधित, डेयरी संबधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

परंतु आजकल खेती को ओर भी अधिक उन्नत बनाने के लिए कई तकनीक उपलब्ध हैं। इन तकनीकों को किसानों द्वारा प्रयोग भी किया जा रहा है। परंतु जब वे खेती के लिए वे इन नयी तकनीकों को प्रयोग करते हैं तो उन्हें कई समस्या उत्पन्न होती है। किसान अपनी कृषि समस्या का समाधान तुरंत उसी समय कर सके।

यह भी पढ़ें - पुलिस ने डकैतों का जारी किया फुटेज, जानकारी देने पर मिलेगा 10 हजार का इनाम

इसलिए भारत सरकार ने किसान कॉल सेंटर बनाएं, जिसमें किसान किसी भी समय किसान कॉल टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 प्रत्येक किसान कॉल सेंटर पर सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध हैं।

किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 का मुख्य उद्देश्य है कि टेलीफोन द्वारा एक ऐसी सेवा उपलब्ध करवाई जाए, जिसके माध्यम से कोई भी किसान घर बैठे अपनी कृषि समस्याओं के बारे में विशेषज्ञों से सलाह मशवरा कर सके। किसान कॉल सेंटर पर उपस्थित व्यक्ति किसानों की समस्या का समाधान तुरंत उसी वक्त करता है। पूरे देश मे कुल 21 किसान कॉल सेंटर चल रहे हैं किसानों के प्रश्नों के उत्तर 22 स्थानीय भाषाओं में दिए जाते हैं। किसान कॉल सेंटर पर आए हुये कॉल को रेकॉर्ड किया जाता है।

यह भी पढ़ें - मनी लॉन्ड्रिंग मामला : ईडी बाहुबली अतीक, मुख्तार और सपा नेता आजम खान से पूछताछ करेगी

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1