183 वाहनों से 5,08,200 रुपये का ई-चालान, एक वाहन सीज

एसपी अरूण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात शैलेन्द्र सिंह ने कर्वी...

Jul 10, 2024 - 00:47
Jul 10, 2024 - 00:48
 0  2
183 वाहनों से 5,08,200 रुपये का ई-चालान, एक वाहन सीज

चित्रकूट। एसपी अरूण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात शैलेन्द्र सिंह ने कर्वी शहर के धनुष चौराहा में सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान दो पहिया, चार पहिया, ट्रक, डम्पर आदि वाहनों की जांच कर हेलमेट, तीन सवारी, अवयस्कों के वाहन चलाने, सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों को चेक किया। ड्रिंक एण्ड ड्राइव कर गाड़ी चलाने वाले चालक की गाड़ी सीज की गयी। एक अन्य चालक जो शराब पीकर वाहन चला रहा था उसके लाइसेन्स निरस्तीकरण को भेजा गया। 183 वाहनों से 5,08,200 रुपये का ई-चालान किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0