बांदा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, निकली विशाल बाइक रैली
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बांदा नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया...
महाराणा प्रताप चौक पर पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत, हजारों अनुयायी हुए शामिल
बांदा। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बांदा नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कचहरी परिसर स्थित अंबेडकर पार्क, संघमित्रा बौद्ध विहार में सुबह से ही बाबा साहब के अनुयायियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली अंबेडकर पार्क कचहरी से प्रारंभ होकर जेल रोड, महाराणा प्रताप चौक, कालूकुआं, चमरौड़ी चौराहा, बाबूलाल चौराहा और स्टेशन रोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायी शामिल हुए और जय भीम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
रैली के दौरान जगह-जगह अनुयायियों द्वारा स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर बाइक रैली में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता का संदेश दिया गया।
“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के प्रेरणादायी संदेश के साथ महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन मालती बासु एवं सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर अंकित बासू सहित पार्टी पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ऑल अधिकारी कर्मचारी महासंघ, बहुजन सेवा संघ, संघमित्रा बौद्ध विहार, संत गाडगे सेवा समिति, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
