विकास पथ सेवा संस्थान ने की विचार गोष्ठी

विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा ग्राम अरछा बरेठी में अंबेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप...

May 25, 2026 - 11:56
May 25, 2026 - 11:56
 0  4
विकास पथ सेवा संस्थान ने की विचार गोष्ठी

भारतीय संविधान किसी के साथ नहीं करता भेदभाव: अजयपाल

चित्रकूट। विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा ग्राम अरछा बरेठी में अंबेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अजय पाल मौजूद रहे। इस अवसर पर बच्चों व ग्रामीणों को बाबा साहब के विचारों  उनके संघर्षों और उनके मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी देकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 

बैंक अधिकारी अजय पाल सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्त की उन्नति संभव है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनके भविष्य निर्माण के प्रति सतत प्रयत्नशील रहें, ,क्योंकि शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज का नवनिर्माण संभव है। उन्होंने सभी को शिक्षा की बारीकियां बताकर बाबा साहब के मिशन को पूरा करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। इसके बाद बच्चों को कापी और पेंसल का वितरण किया गया। गर्मी से निजात पाने के लिए ग्लूकोस, पुदीना की गोली भी बांटी गई। समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि बाबा साहब कहते थे कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा। यानि वही अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने में सक्षम होगा। सभी लोग अपने बच्चों को हर हाल में पढ़ाएं और उन्हें आगे बढ़ाएं ,तभी समाज में नई चेतना आएगी। गोष्ठी में युवा समाजसेवी आशीष कुमार वर्मा, जगपालक यादव, प्रभू दयाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0