क्विज व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए स्मार्ट टैबलेट
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शासन के निर्देशो के क्रम में गुरुवार को डायट शिवरामपुर के प्रांगण में जनपद स्तरीय क्विज व विज्ञान...
चित्रकूट। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शासन के निर्देशो के क्रम में गुरुवार को डायट शिवरामपुर के प्रांगण में जनपद स्तरीय क्विज व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दोनों प्रतियोगिता के लिए पांचो ब्लॉक से छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने किया। क्विज प्रतियोगिता में पांचो ब्लॉक से 5-5 छात्रों की टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें ब्लॉक मानिकपुर की टीम सर्वाधिक नंबर के साथ प्रथम स्थान पर रही। स्कोरर व प्रस्तोता के रूप मे जिलाधिकारी द्वारा नामित 6 सदस्यी टीम उपस्थित रहेी। चयन समिति द्वारा मॉडल प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेताओ को स्मार्ट टैबलेट, प्रमाण पत्र, स्टेशनरी सहित बैग वितरण किया गया। कार्यक्रम मे समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, डायट प्रवक्ता एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहें। मंच का संचालन एसएसआरजी गीत श्रीवास्तव ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
