एनयूजे उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार रतन पटेल
पत्रकारों के हित, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूती देने वाले नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तर प्रदेश ने चित्रकूट में संगठन...
करीब दो दशक की पत्रकारिता का है अनुभव
पत्रकारों के मान-सम्मान और अधिकारों की लडाई लडना होगी प्राथमिकता
चित्रकूट। पत्रकारों के हित, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूती देने वाले नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तर प्रदेश ने चित्रकूट में संगठन की कमान वरिष्ठ पत्रकार रतन पटेल को सौंपी है। उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार रतन पटेल को संगठन की चित्रकूट जिला इकाई का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पत्रकार जगत के साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
करीब दो दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रतन पटेल ने चित्रकूट की जनसमस्याओं, विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया है। पत्रकारिता के लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रतन पटेल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। पत्रकारों की समस्याओं, उनके मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के पत्रकारों को एकजुट करना, उनके हितों के लिए संघर्ष करना और उनकी समस्याओं को प्रभावी मंच तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को केवल पद और औपचारिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता बढ़ाने के साथ उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
रतन पटेल ने अपने मनोनयन पर संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कामतानाथ जी की कृपा तथा पत्रकार साथियों, मित्रों और शुभचिंतकों के स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद से उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
रतन पटेल के जिलाध्यक्ष बनने से जिले के पत्रकारों में भी नई उम्मीद जगी है। जिले के वरिष्ठ पत्रकार शंकर प्रसाद यादव,दीपेश त्रिपाठी,जूट मार्टिन,बीपी पटेल,सुनील टंडन,पवन सिंह,राजेश सोनी,अमित अग्रवाल,शाह आलम,महेंद्र मिश्रा,मनोज तिवारी,श्याम सुंदर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री ओम केसरवानी,मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद मिश्रा,जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता,सुनील द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप केसरवानी,जिला मंत्री ऋषि आर्या,समाजसेवी अशोक केसरवानी,राजू बनारसी के अलावा दीपक किशोर पटेल आदि सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है। पत्रकार षंकर यादव का कहना है कि लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले रतन पटेल के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और चित्रकूट में पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को एक मजबूत मंच मिल सकेगा। उनके मनोनयन पर जिलेभर से बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
