छह चरणों में आसानी से कर सकते हैं स्वगणना : डीएम
भारत की जनगणना 2027 अन्तर्गत जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा अगवत कराया गया है कि जनपद में सटीक, पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुचारू...
चित्रकूट। भारत की जनगणना 2027 अन्तर्गत जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा अगवत कराया गया है कि जनपद में सटीक, पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुचारू रूप से क्रियान्वयन को प्रशासन कटिबद्ध है। इस संबंध में प्रकाश डालते हुए डीएम ने कहा कि इस बार सरकार द्वारा जनगणना पोर्टल पर स्वगणना सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। पोर्टल स्वगणना पोर्टल दिनांक 7 से 21 मई तक 24 घण्टे खुला रहेगा। बताया गया कि कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर 6 चरणों में आसानी से अपनी स्वगणना कर सकता है। जिसमें प्रथम चरण पर अपने मोबाइल, कम्प्यूटर से आधिकारिक जनगणना खोलें। पोर्टल, द्वितीय चरण में मोबाइल नम्बर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें एवं ओटीपी द्वारा लॉगिन करें। तृतीय चरण में अपने राज्य, जनपद (चित्रकूट) तथा लोकेशन को मैप पर चिन्हित करें। चतुर्थ चरण में परिवार एवं सभी सदस्यों से संबंधित प्रश्नों की सही एवं पूर्ण जानकारी भरें। पंचम चरण में भरी गयी जानकारी को जाँच करे तथा सुरक्षित रखे। छठवें चरण में प्रगणक के आगमन अपनी अनुमति प्रदान करें तथा सुनिश्चित करें कि स्वगणना डेटा जनगणना अभिलेख में सम्मिलित किया जाये। डीएम ने जनपद के समस्त नागरिकों, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षण संस्थाओं के छात्र, छात्राओं से स्वगणना अपनाये जाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
