आज सर्वण संगठन निकालेंगें पैदल मार्च, सौपेंगें ज्ञापन
शहर के बल्दाऊगंज बलदाऊ मंदिर में सवर्ण एकता मंच संगठन के प्रमुख पदाधिकारीयों के साथ संयुक्त बैठक संपन्न हुई...
चित्रकूट। शहर के बल्दाऊगंज बलदाऊ मंदिर में सवर्ण एकता मंच संगठन के प्रमुख पदाधिकारीयों के साथ संयुक्त बैठक संपन्न हुई। जिसमें आज सोमवार को सवर्णों के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में पैदल मार्च पुरानी कोतवाली रामलीला मैदान कर्वी से निकालने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपेंगें। बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, सवर्ण आर्मी, करणी सेना, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, कायस्थ महासभा, व्यापारी सभा आदि सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि लड़ाई को सभी लोग मिलकर लड़ेंगे। इस मौके पर बरातीलाल पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, राजा सिंह परिहार, बादल पयासी, कुंवर प्रताप सिंह, विजय शुक्ला, शिवशंकर त्रिपाठी, रवि सिंह बघेल, विनोद सिंह, डॉ सुरेंद्र द्विवेदी, रामनरेश मिश्रा, अरुण मिश्रा, कमल मिश्रा, आशीष सिंह, रामनेवाज पांडेय, विपिन पांडेश् आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
