सपाइयों ने ने जिले के 750 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशको को सम्मानित कर योगदान को सराहा
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में सपाइयों ने जिले के 750 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को सम्मानित कर...
सपा एमएलसी ने भाजपा पर किया कटाक्ष
चित्रकूट। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में सपाइयों ने जिले के 750 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को सम्मानित कर समाज में उनके योगदान को सराहा। शिक्षक विधायक एसपी सिंह पटेल ने कहा कि पढ़ी लिखी जनता को ज्यादा दिन तक भाजपा बेवकूफ नहीं बना सकती। हाल ही में हुए स्नातक और शिक्षक विधायक के चुनाव परिणाम इसका सबूत हैं। सपा इसीलिए शिक्षकों को समाज की धुरी मानकर शिक्षा का सम्मान करती है।
शिवरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक विधायक ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में भाजपा के झूठा और स्वार्थी रंग बेनकाब हो गया है। आम जनता रोजगार मंहगाई से परेशान है। हाल की बैलेट पेपर से हुए चुनाव के परिणाम से साबित हुआ कि जनता भाजपा के खिलाफ है। सपा पुरानी पेंशन की बहाली कराकर शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का भी काम करेगी। यह काम पहले भी किया है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यूजीसी लागू करने और सीएम योगी के बयानों पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम आयोजक चित्रकूट सदर विधायक अनिल प्रधान ने शिक्षक विधायक के साथ 750 शिक्षकों को बैग व शाल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, निर्भय सिंह पटेल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
