सदर विधायक ने चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर दिया ज्ञापन

सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, किसानों, समर्थकों एवं आमजन के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद में चरमराई विद्युत व्यवस्था...

Aug 1, 2026 - 13:11
Aug 1, 2026 - 13:12
 0  3
सदर विधायक ने चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर दिया ज्ञापन

चित्रकूट। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, किसानों, समर्थकों एवं आमजन के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद में चरमराई विद्युत व्यवस्था, किसानों के साथ हो रहे अत्याचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि दर्जनों समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। 

विधायक ने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। लो वोल्टेज, अघोषित विद्युत कटौती, फाल्ट की समस्या ने पूरे जनपद के किसानों को रोने को मजबूर कर दिया है। लो वोल्टेज के कारण किसानों के ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं और अगर यही स्थिति रही तो किसान इस वर्ष धान की रोपाई नहीं कर पाएगा। कहा कि कई जगह हर घर नल योजना से होने वाली जलापूर्ति बाधित है। जिम्मेदार कर्मचारी, अधिकारी सीयूजी नम्बर पर फोन करने पर उठाते नहीं है। कहा कि जिले में खाद की उपलब्धता समय पर कराई जाए। कहा कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो। इस मौके पर सुरेन्द्र यादव, हरीमोहन सिंह, जर्नादन सिंह पटेल, अरसद खान, मंगल सिंह यादव, गौरीशंकर पटेल, आशुतोष अग्रहरि, नत्थूलाल वर्मा, अनिल कुमार पटेल, विकास पटेल, ननकू निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0