अवैध खनन की सूचना छापेमारी, लोकेशन देने वाले दो गिरफ्तार
अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी, लोकेशन साझा करने में संलिप्त वाहन पकड़ा गया। एफआईआर दर्ज की गई। ग्राम दरसेड़ा में अवैध खनन...
चित्रकूट। अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी, लोकेशन साझा करने में संलिप्त वाहन पकड़ा गया। एफआईआर दर्ज की गई। ग्राम दरसेड़ा में अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर उपजिलाधिकारी राजापुर पूजा गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर जाँच की गई। जाँच के दौरान एक ब्लैक स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा गया। जिसके द्वारा टीम की गतिविधियों एवं लोकेशन का लगातार पीछा कर संदिग्ध रूप से निगरानी की जा रही थी। वाहन में मौजूद व्यक्तियों के मोबाइल फोन की जाँच में एक नंबर पर लगभग एक घंटे से लगातार बातचीत किए जाने के तथ्य सामने आए। जिससे ट्रैक्टर चालक को टीम की लोकेशन उपलब्ध कराए जाने की आशंका पाई गई। वाहन एवं संबंधित व्यक्तियों को थाना सरधुवा के सुपुर्द किया गया। जहाँ प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। टीम ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों में अजय सिंह पुत्र सोमराज सिंह व सिद्धार्थ गुप्ता पुत्र किशोरीलाल गुप्ता निवासी लोहरा थाना कमासिन जनपद बाँदा है। प्रशासन अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने को निरंतर कार्रवाई कर रहा है तथा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
