पृथ्वी दिवस पर बाल अपचारियों के मध्य हुई पोस्टर प्रतियोगिता
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज के मार्गदर्शन में बुधवार को सचिव इला चौधरी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर...
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया जागरुक
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज के मार्गदर्शन में बुधवार को सचिव इला चौधरी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण एवं विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
यह भी पढ़े : भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट: बाँदा जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी, लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है जो 1970 से पर्यावरण संरक्षण की वैश्विक पहल का प्रतीक है। इस वर्ष का थीम प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त पृथ्वी है जो प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों पर केंद्रित है। पर्यावरण संरक्षण केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामूहिक कर्तव्य है। प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना संवैधानिक कर्तव्य भी है। इसी क्रम में सम्प्रेक्षण गृह में आवासित बाल अपचारियों के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बाल अपचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य बाल अपचारियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक वीर सिंह, परामर्शदाता दीपक शर्मा तथा किशोर न्यायबोर्ड में कार्यरत सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
