पुलिस कर्मियों ने योग सप्ताह के दौरान किया योगाभ्यास
12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत आयोजित किए जा रहे योग सप्ताह के क्रम में मंगलवार को एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन...
चित्रकूट। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत आयोजित किए जा रहे योग सप्ताह के क्रम में मंगलवार को एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव की उपस्थिति में जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के प्रभारी योग विभाग जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं उनके सहयोगियों ने पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय तथा विभिन्न शाखाओं में तैनात पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया। योगाभ्यास के दौरान बताया गया कि “योग भारतीय संस्कृति एवं प्राचीन ज्ञान परम्परा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। भारत की इस महान विधा ने विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन एवं आत्मबल का मार्ग प्रदान किया है। वर्तमान समय की व्यस्त एवं तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम योग है। कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिस कर्मियों से नियमित रूप से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
