संस्थान ने पाठा के बाढ़ पीड़ितो को वितरित की राहत सामग्री
अतिवृष्टि से प्रभावित पाठा क्षेत्र के एक सैकड़ा आदिवासी परिवारों को अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान ने सीड्स इंडिया दिल्ली के सहयोग से राहत...
चित्रकूट। अतिवृष्टि से प्रभावित पाठा क्षेत्र के एक सैकड़ा आदिवासी परिवारों को अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान ने सीड्स इंडिया दिल्ली के सहयोग से राहत सामग्री वितरित की। जिसका मुख्य उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें तत्काल राहत प्रदान करना था। डोंडा माफी, बंभिया, मोटवन एवं जारो माफी गांवों के एक सैकडा बाढ़ प्रभावित परिवारों ने संस्थान के मानिकपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से राहत सामग्री प्राप्त की। कार्यक्रम में सीड्स इंडिया दिल्ली से रवि कुमार की उपस्थिति में राहत किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में संस्थान संस्थापक गोपाल भाई ने लाभार्थियों से आपात स्थिति में सामग्री के सदुपयोग की अपील की एवं स्वच्छ व् स्वस्थ जीवन की कामना की। राहत सामग्री वितरण के दौरान उपस्थित किसानों द्वारा बताया गया कि बाढ़ के कारण उनके घर, खाद्यान्न, घरेलू उपयोग की वस्तुओं एवं आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसे समय में प्राप्त राहत सामग्री उनके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय सिंह, देशराज, मनोज कुमार, भारती, चंद्र प्रकाश, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
