वृक्ष रोपित कर नमो वन की हुई स्थापना
वन प्रभाग रानीपुर टाइगर रिजर्व द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से बाडनगर गुजरात जाने वाली जल जन सेवा रथ यात्रा के...
चित्रकूट। वन प्रभाग रानीपुर टाइगर रिजर्व द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से बाडनगर गुजरात जाने वाली जल जन सेवा रथ यात्रा के अंर्तगत अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बरगढ रेंज के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय गाहुर एवं रैपुरा रेंज के रामनगर तालाब तथा कर्वी रेंज के लइना बाबा आश्रम में वृक्ष रोपित कर नमो वन की स्थापना की गयी। इस मौके पर यात्रा में आये अतिथियों एवं जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा लाइना बाबा आश्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, आलोक पाण्डये, राजेन्द्र कुमार नेगी क्षेत्रीय वनाधिकारी बरगढ रेंज, अपूर्व श्रीवास्तव रैपुरा रेंज, राजेश कुमार वन दरोगा, अभय राज वनरक्षक आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
