नुक्कड़ नाटक से जन-जन तक पहुंचाएंगें संदेश : जिलाध्यक्ष

भाजपा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पीएम नरेन्द्र मोदी के...

Sep 21, 2026 - 12:16
Sep 21, 2026 - 12:17
 0  3
नुक्कड़ नाटक से जन-जन तक पहुंचाएंगें संदेश : जिलाध्यक्ष

चित्रकूट। भाजपा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नमो सेवा, अनकही कहानियां के तहत विशेष नाट्य मंचनों का आयोजन किया जाएगा। जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रों के 10-10 स्थानों पर नुक्कड नाटक के माध्यम से 25 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई जाएगी। जन कल्याण के संदेश को समाज तक सहजता से पहुंचाने का कार्य होगा। नुक्कड नाटक 24 सितम्बर से शुरू होगा। इस मौके पर विपुल प्रताप सिंह, भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0