मंदाकिनी नदी ने दिखाया प्रलयंकारी रूप, टूटा रिकार्ड
रामघाट पर मंदाकिनी नदी का खतरे का निशान 126 है। जबकि वर्तमान में जल स्तर 135 से ऊपर बह रहा है। नदी का वेग अत्यधिक तेज है। बीच में स्थित...
राहत कार्य में जुटा प्रशासन, आवागमन प्रभावित
चित्रकूट। रामघाट पर मंदाकिनी नदी का खतरे का निशान 126 है। जबकि वर्तमान में जल स्तर 135 से ऊपर बह रहा है। नदी का वेग अत्यधिक तेज है। बीच में स्थित मतगजेंद्रनाथ मंदिर व आसपास के मंदिरों, मकानों में फंसे लोगों को नाव के माध्यम से सुरक्षित निकाला जा रहा है, हालांकि तेज बहाव के कारण नाव भेजने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों से बार-बार अलर्ट के बाद भी घरों में रहने से ऐसी स्थिति बन रही है। सभी से अपील है कि अलर्ट मिलते ही तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।यहाँ बारिश रुक गई है, परंतु मध्य प्रदेश के एरिया में हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी में अभी जलस्तर घटने की संभावना नहीं है। सभी घाटों पर पुलिस बल तैनात है।
जल स्तर बढ़ते ही जनपद के बाँध एवं नदी किनारे बसे समस्त गाँवों विशेषकर मारकुंडी से मानिकपुर एवं थाना कर्वी क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी ग्रामीणों को सुबह से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मौके पर सीडीओ, एडीएम, एसडीएम की टीम मौजूद है। विस्थापितों के लिए भोजन, लंच पैकेट की व्यवस्था कराई जा रही है। जनपद की प्राथमिकता है कि कोई जनहानि न हो। कुछ लोगों द्वारा नदी में कूदकर दुस्साहस किया जा रहा है, जिन्हें गोताखोरों एवं मोटर बोट की सहायता से रेस्क्यू किया जा रहा है। आमजन से अपील है कि अपनी शक्ति को अधिक न आंकें और प्रशासन का सहयोग करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
