कानूनी सहायता के लिए विधिक सहायता हेल्प डेस्क स्थापित
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिरण की ओर से जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों के हितार्थ विधिक सहायता...
चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिरण की ओर से जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों के हितार्थ विधिक सहायता डेस्क स्थापित की गयी है। इस पहल का उद्देश्य मुलाकातियों को उनके बन्दी परिजनों के मुकदमों की प्रगति, जमानत की स्थिति और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं की सटीक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने बताया कि जेल में मुलाकात करने के लिए आने वाले बन्दियों के परिजनों खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्ति कानूनी जानकारी के अभाव में परेशान रहते हैं। उन्हे यह भी पता नहीं होता कि उनके परिजन का मुकदमा किस स्तर पर है। अगली तारीख कब है या जमानत की प्रक्रिया क्या है, ऐसे में यह हेल्प डेस्क उनके लिये काफी सहायक सिद्ध होगा। विधिक सहायता डेस्क के माध्यम से मुलाकातियों को न केवल परिजन के मुकदमों की जानकारी दी जायेगी। बल्कि उन्हे उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
