पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वालों को किया गया सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को समर्पित एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ का जिले में शुभारंभ हुआ। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस...

Jul 13, 2026 - 10:00
Jul 13, 2026 - 10:00
 0  3
पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वालों को किया गया सम्मानित

एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ का जिले में हुआ शुभारंभ

पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश

चित्रकूट। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को समर्पित एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ का जिले में शुभारंभ हुआ। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस महाअभियान में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों तथा आमजन ने बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई। पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अजीत कुमार तथा पद्मश्री उमाशंकर पांडेय रहे। उन्होंने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। ष्एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। सदर मुख्यालय अंतर्गत एसडीएम कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का भव्य और प्रेरणादायी स्वरूप देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ पौधरोपण किया। कार्यक्रम में समाजसेवियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, समाजसेवी शंकर यादव, वन अधिकारी गोविंद प्रसाद, जुगनू खान, संदीप रिछारिया, संतोष बंसल, डॉ मनोज तिवारी, श्रीनारायण तिवारी, शिक्षक लालमन, रामलाल द्विवेदी प्राणेश, शिव शंकर विश्वकर्मा, कल्पना राजपूत, जागेश्वर राजपूत, सुनील कुमार, आदित्य यादव, सर्वेश कुमार यादव, पूर्व सभासद अरुण गुप्ता आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0