मानवीय पहल : 100 क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण किट

बाढ की आपदा से प्रभावित परिवारों के बीच सहयोग और संवेदना का संदेश लेकर बागवान चैरिटेबल ट्रस्ट बांदा एवं विदुषी महिला कायस्थ समूह बांदा...

Sep 18, 2026 - 11:27
Sep 18, 2026 - 11:27
 0  3
मानवीय पहल : 100 क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण किट

चित्रकूट। बाढ की आपदा से प्रभावित परिवारों के बीच सहयोग और संवेदना का संदेश लेकर बागवान चैरिटेबल ट्रस्ट बांदा एवं विदुषी महिला कायस्थ समूह बांदा ने चित्रकूट में मानवीय पहल की। सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के एक सैकड़ा क्षय रोगियों को पोषण किट एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम डीएम पुलकित गर्ग के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि टीबी रोग हो ही न इसके लिये क्या करना चाहिये इसकी विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। साथ ही क्रेशर एरिया, खनन एरिया एवं ऐसे अन्य संभावित क्षेत्र जहां टीबी की बीमारी ज्यादा फैल रही है, वहां का सर्वे कर रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाये जाये। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, डॉ. एमके जतारया, डॉ. दयाशंकर, डॉ. अरुण कुमार पटेल जिला क्षय रोग अधिकारी, आरके करवरिया जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ज्ञानचंद्र शुक्ला जिला कार्यक्रम समन्वयक क्षय रोग, अरुण कुमार कुशवाहा जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता तथा विकास कुमार डीसीपीएम सहित क्षय रोग विभाग के पीपीएम, एसटीएस एवं एसटीएलएस सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बागवान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नीरज निगम, शैलेन्द्र सिंह बुंदेला, प्रगति कुमार श्रीवास्तव एवं ट्रस्ट के निदेशक पंकज बागवान एवं विदुषी महिला कायस्थ समूह से नीता खरे, निधि श्रीवास्तव, साधना निगम, रंजना श्रीवास्तव, सुमिता श्रीवास्तव, वैदेही खरे, रूपा खरे मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0