मिलेट्स खेती एवं उत्पादों के प्रशिक्षण को कृषकों का दल रवाना
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन एवं उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत कृषक जागरूकता एवं क्षमतावर्धक घटक अन्तर्गत...
चित्रकूट। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन एवं उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत कृषक जागरूकता एवं क्षमतावर्धक घटक अन्तर्गत अधिकारी, कार्मिक प्रशिक्षण के लिए मंगलवार को विकास भवन परिसर से सीडीओ डीपी पाल, उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता एवं जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर सौ कृषक एवं 10 प्रसार अधिकारी, कर्मचारी को राज्य के बाहर कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण के लिए पं जवाहर लाल नेहरू कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय जबलपुर के लिए रवाना किया।
कृषक एवं अधिकारी, कर्मचारी भ्रमण प्रशिक्षण 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें कृषकों एवं कार्मिकों को श्रीअन्न् के फसलों की खेती एवं उपयोगिता तथा मिलेट्स से बने उत्पादों के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षिण अध्ययन कराया जायेगा। प्रतिभाग करने वाले कृषकों में सत्यम साहू पुत्र रामप्रसाद, दुर्गेश पाण्डेय पुत्र सुन्दरलाल, सीताराम तिवारी पुत्र रामविशाल तिवारी, रामस्वरूप पुत्र रामखिलावन, प्रसार अधिकारी कर्मचारी रवि कुमार, धनंजय, धमेन्द्र सिंह, विमल कुमार, संदीप कुमार आदि ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने कहा कि समस्त कृषक मिलेट्स फसलों की खेती एवं उनसे बने विभिन्न उत्पादों के बारे में सीखे एवं अपने, जनपद में अन्य कृषकों को भी बताये तथा अपनी खेती व व्यवसाय में इसका प्रयोग करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
