25 कृषकों का दल प्रशिक्षण के लिए रवाना

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंषन योजनान्तर्गत सोमवार को विकास भवन परिसर से सीडीओ डीपी पाल व जिला कृषि अधिकारी...

Oct 13, 2026 - 10:02
Oct 13, 2026 - 10:02
 0  4
25 कृषकों का दल प्रशिक्षण के लिए रवाना

चित्रकूट। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंषन योजनान्तर्गत सोमवार को विकास भवन परिसर से सीडीओ डीपी पाल व जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर 25 कृषकों को राज्य के बाहर कृषक भ्रमण एवं प्रषिक्षण के लिए भारतीय सरसों अनुसंधान केन्द्र सेवर भवतपुर राजस्थान के लिए रवाना किया गया।

कृषक भ्रमण प्रषिक्षण 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें कृषकों को तिलहनी फसलों की खेती एवं उपयोगिता के बारे में प्रषिक्षित कराया जायेगा। प्रतिभाग करने वाले कृषकों में पांचो विकासखण्डों से 5-5 किसानों को प्रतिभाग कराया गया। जिसमें गिरधारी लाल तिवारी पुत्र स्व संम्पत लाल तिवारी, ग्राम तिलौली विकाखण्ड मऊ, संजय गौतम पुत्र भूपत गौतम ग्राम सिंहपुर ब्लाक मऊ, विजय मिश्रा पुत्र कामतालाल मिश्रा ग्राम बरिया ब्लाक रामनगर, राकेश मिश्रा पुत्र कामता प्रसाद मिश्रा ग्राम बरिया, प्रिंसी देवी पत्नी हरि प्रसाद ग्राम मानिकपुर आदि कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समस्त कृषक तिलहनी फसलों की खेती के बारे में सीखे एवं अपने जनपद में अन्य कृषकों को भी बताये तथा अपनी खेती में इसका प्रयोग करें। इस मौके पर समस्त प्रतिभागी कृषक एवं कृषि विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0