सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्य प्रणाली का लिया जायजा
डीएम पुलकित गर्ग ने सखी वन स्टॉप सेंटर’ का औचक निरीक्षण किया। जिसका मुख्य उद्देश्य सेंटर की कार्य प्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और पीड़ित महिलाओं...
बालिकाओं व महिलाओं को किया प्रेरित
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने सखी वन स्टॉप सेंटर’ का औचक निरीक्षण किया। जिसका मुख्य उद्देश्य सेंटर की कार्य प्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जा रही सहायता का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान रोस्टर ड्यूटी का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। जिसमें सभी कार्मिक निर्धारित दायित्वों पर उपस्थित पाए गए।
यह भी पढ़े : बाँदा : महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
डीएम ने 181 महिला हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों को पोर्टल पर देखा। साथ ही सेंटर के विभिन्न रजिस्टरों, अल्पावास रजिस्टर, गेट एंट्री रजिस्टर एवं केस पंजीकरण रजिस्टर का गहन अवलोकन किया। इन रजिस्टरों में दर्ज कार्यवाही की स्पष्टता एवं व्यवस्थित रखरखाव पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। सेंटर में आवासित बालिकाओं से व्यक्तिगत संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं के प्रकरणों की जानकारी ली और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें उच्च शिक्षा को निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। सेंटर के प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 287 बालिकाओं, महिलाओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया। सेंटर की प्रभावी काउंसलिंग के माध्यम से इन महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके परिवार के साथ पुनर्मिलन करने का प्रयास किया जाता है। वर्तमान में 24 बालिकाओं, महिलाओं को सेंटर द्वारा आश्रय प्रदान किया गया है।
यह भी पढ़े : भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट: बाँदा जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी, लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि सेंटर में आवासित महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सेंटर की लाइब्रेरी में प्रेरणादायक महिलाओं की जीवनियों से संबंधित पुस्तकें एवं दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएं। ताकि आवासित महिलाएं अपने ज्ञानवर्धन के साथ आत्मबल में भी वृद्धि कर सकें। डीएम ने स्पष्ट किया कि सखी वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए एक संबल का केंद्र है। ऐसे में यहां आने वाली प्रत्येक पीड़ित को संवेदनशील एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
