महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़े मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया...
पैदल मार्च निकालकर विपक्ष के खिलाफ की नारेबाजी, बिल पारित करने की मांग
बांदा। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़े मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पंडित जे.एन. कॉलेज के सामने से महिला कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालते हुए विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिला आरक्षण बिल को जल्द पारित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले दलों का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल आगे न बढ़ पाने के पीछे विपक्ष की राजनीति जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को भटका रहा है। ममता मिश्रा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसे विपक्ष ने अपने स्वार्थ के चलते आगे नहीं बढ़ने दिया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और महिला आरक्षण बिल को शीघ्र पारित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए और इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई और महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
