कॉल सेंटर बनाकर गर्भवती महिलाओं को दिया जाए परामर्श : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शाषी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई...

Aug 26, 2026 - 11:25
Aug 26, 2026 - 11:25
 0  2
कॉल सेंटर बनाकर गर्भवती महिलाओं को दिया जाए परामर्श : डीएम

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शाषी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनपद में खनिज फाउंडेशन के सहयोग से संचालित संचालित प्रसव इकाईयो में 23 स्टाफ नर्स द्वारा 123 प्रसव कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ऊँचाडीह इकाई को भी आच्छादित किये जाने के निर्देश दिए। पिछले वर्ष की अपेक्षा 259 अधिक संस्थागत प्रसव कराए जाने पर सभी को बधाई देते हुए जनपद के सभी प्रसव सरकारी इकाइयों में कराए जाने के लिए प्रेरित व मार्गदर्शित किया गया’। कम्प्यूटराइज्ड ओपीडी, चिकित्सक परामर्श, लैब रिपोर्ट व आईपीडी में सबसे खराब प्रदर्शन मऊ व कर्वी शहर की पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली बैठक तक कार्य की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश के साथ ही सभी चिकित्सको की आईडी बनवाते हुए कम्प्यूटराइज्ड परामर्श व आभा आईडी से जोड़ने के भी निर्देश दिए गये। जेएसवाई की समीक्षा सीएम डैशबोर्ड में होने के कारण विशेष ध्यान देते हुए लाभार्थियों के 90 प्रतिशत से अधिक के भुगतान किये जाने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधीक्षक को आरसीएच डाटा एचएमआईएस के बराबर किये जाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष गर्भवती महिलाओं को कार्य योजना के अनुसार बुलाकर मानक के अनुसार जाच कराए जाने, चिन्हित एचआरपी को उचित श्रेणी में रखकर उपचार दिए जाने, गर्भवती महिलाओं को काल सेंटर बनाकर परामर्श दिए जाने, संस्थागत प्रसव कराए जाने के निर्देश दिए गए। आशा के लक्ष्य 1005 के सापेक्ष 6 पद अभी भी रिक्त होने पर नाराजगी व्यक्त की। अगली बैठक के पूर्व सभी पदों पर आशा चयनित करते हुए प्रशिक्षित किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित किया। बैठक में सीएमओ, सीएमएस, डीपीआरओ, बीएसए, डीपीओ अपर सीएमओ, बीपीएम, बीसीपीएम व सहयोगी संस्थओं ने प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0