कृषि उत्पादकता में वृद्धि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद को मिला श्रेष्ठता प्रमाण पत्र
प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के अंतर्गत कृषि उत्पादकता में वृद्धि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए जनपद को...
चित्रकूट। प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के अंतर्गत कृषि उत्पादकता में वृद्धि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए जनपद को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा श्रेष्ठता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जनपद में कृषि विकास, उत्पादकता में वृद्धि तथा किसानों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है।
यह भी पढ़े : बांदा गौरव सम्मान एवं बांदा गॉट टैलेंट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू, जानें पूरी जानकारी
नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा डीएम पुलकित गर्ग को श्रेष्ठता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह उपलब्धि जनपद चित्रकूट में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास तथा कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान का प्रतीक है। डीएम पुलकित गर्ग के नेतृत्व में जनपद में कृषि विकास को गति देने, किसानों के हितों को प्राथमिकता प्रदान करने तथा कृषि गतिविधियों को अधिक उत्पादक एवं लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जनपद को प्राप्त यह सम्मान यहां के किसानों, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं जनपद वासियों तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े समस्त हितधारकों के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों, नवाचार तथा किसानों की समृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित करेगी। जिला प्रशासन द्वारा कृषि क्षेत्र के सतत एवं समावेशी विकास, किसानों की आय में वृद्धि तथा कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। कृषि उत्पादकता में सतत वृद्धि, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहन तथा किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना जनपद में कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन चित्रकूट किसानों की समृद्धि एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र गनिवा उत्तम त्रिपाठी, डॉ रंजीत सरोज वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, नत्थूराम किसान उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
