जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रामघाट पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
जनपद में आई बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने रामघाट पहुंचकर बाढ़ की स्थिति एवं व्यवस्थाओं...
चित्रकूट। जनपद में आई बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने रामघाट पहुंचकर बाढ़ की स्थिति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने रामघाट पर बाढ़ के कारण प्रभावित साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया कि अतिरिक्त मैनपावर लगाकर साफ-सफाई का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर चंद्रकांता मॉल के संचालक विवेक आसमानी द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता हेतु ₹1 लाख का चेक जिलाधिकारी को प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त धनराशि का उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन किट वितरण के लिए किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
