जनपद के ऋण जमा अनुपात में हुयी 3.11 प्रतिशत की वृद्धि : डीएम
डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीयकृत बैंको के ऋण जमा अनुपात एवं वार्षिक ऋण योजना की प्रगति की बैंकवार समीक्षा की गई। जिसमें अवगत कराया गया कि पिछले मार्च 2026 तिमाही से जून तिमाही तक 3.11 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। साथ ही उन्होंने ऐसे बैंको जिनका ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम है। जिसमें सुधार किये जाने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2026-27 में लक्ष्य 459.87 करोड़ के सापेक्ष 231.65 करोड़ की प्राप्ति की गयी जो कुल 50.37 प्रतिशत रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के चतुर्थ तिमाही में जनपद का कुल छच्। 15.52 प्रतिशत था और वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में जनपद का कुल छच्। 14.30 प्रतिशतत है। जिसमें 1.22 प्रतिशत की गिरावट हुई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में वार्षिक ऋण योजना में जनपद स्थित बैंकों को कुल 1439.02 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष कुल 562.21 करोड़ का वितरण किया गया है जो कि लक्ष्य का 39.07ः प्राप्ति की गयी। बैठक में सीएम युवा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, सूर्य घर योजना एवं अन्य सरकारी ऋण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंक स्तर पर सभी लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम चन्द्रशेखर, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात कुमार मेहता, भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक सुधीर पांडेय, उपायुक्त उद्योग चन्द्र प्रकाश पटेल, जिला विकास प्रबंधक रतन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समस्त बैंको के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
