15 शिक्षकों को डैमो के रूप में बांटे गए कार्ड

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का बुधवार को जहां एक ओर बनारस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ किया...

Jul 9, 2026 - 10:52
Jul 9, 2026 - 10:52
 0  4
15 शिक्षकों को डैमो के रूप में बांटे गए कार्ड

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारंभ

चित्रकूट। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का बुधवार को जहां एक ओर बनारस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ किया गया वहीं जिला मुख्यालय के मंदाकिनी उत्सव भवन में भी शिक्षा विभाग के सहयोग से इस योजना का भव्य शुभारंभ हुआ। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा 15 शिक्षकों को डेमो कार्ड वितरित किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत करके मुख्यमंत्री जी ने बहुत ही प्रशंसनीय कार्य शिक्षकों के जीवन की सुरक्षा के लिए किया है हम सब का कर्तव्य की जिले के विकास में अपना योगदान दें। हमारे जिले को आकांक्षी घोषित किया गया है यह शब्द तभी हटेगा जब हम सब लोग अपने-अपने कर्तव्यों दायित्वों का निर्वाह करके मोदी और योगी के मंशानुरूप क्षेत्र के विकास के हित में काम करेंगे। 

शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी ने कहा कि जहां योगी जी ने आज चिकित्सकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना लागू की है वहीं बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बजट भी आज ही जारी किया गया है निश्चित रूप से योगी जी की यह योजना विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। सभी शिक्षक पूर्ण योग से शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में पूर्ण ईमानदारी से बच्चों को पढ़ायें और अपने जनपद और प्रदेश के शैक्षिक स्तर को सुदृढ़ करें । 

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि स्वस्थ और शिक्षित समाज से ही देश और समाज का निर्माण होता है मुख्यमंत्री जी इस योजना को लागू करके शिक्षकों के जीवन को सुरक्षित करने का काम किया है। 

नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मोदी और योगी जी हमेशा आम जनमानस के साथ राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के हितों  के लिए भी तमाम योजनाएं सौगात के रूप में दी हैं, आज यह कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों व उनके परिवार के लिए वरदान साबित होगी।

बीएसए रंजना शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षकों अनुदेशकों शिक्षामित्रों रसोइयों की जीवन सुरक्षा के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करके जीवन सुरक्षा की गारंटी प्रदान की है इसके लिए हम सब उन्हें बधाई देते हैं हमारे जिले में इस योजना के तहत 8087 शिक्षक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। शिक्षा विभाग के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है।
समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, लेखाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एस एस शुक्ला, प्रवीण दीक्षित, अतुल दत्त तिवारी, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार, डीसी पुष्पेन्द्र यादव, श्याम सुंदर यादव, हरीकान्त, संतोष साहू, मिथलेश कुमार, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, रामनारायण साहू, ज्ञानेंद्र मिश्रा, हरीकांत, पुष्पेंद्र सिंह यादव, बीरेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में  बीएसए कार्यालय स्टाफ के साथ ही पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछारपुरवा की प्रधानाध्यापिका रचना यादव विद्यासागर सिंह ममता सिंह प्रियंका द्विवेदी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ला ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0