चित्रकूट डीएम व नगर पालिका अध्यक्ष का औचक निरीक्षण, सौंदर्यीकरण कार्यों पर दिए निर्देश
जनपद में परिक्रमा मार्ग एवं धार्मिक स्थलों पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष Narendra Gupta...
परिक्रमा मार्ग व धार्मिक स्थलों पर गुणवत्ता और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश
चित्रकूट। जनपद में परिक्रमा मार्ग एवं धार्मिक स्थलों पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष Narendra Gupta ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े सभी कार्य शत-प्रतिशत गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कराए जाएं।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से परिक्रमा मार्ग पर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि चित्रकूट एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
