डायट में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का किया अनूठा प्रयास

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में डीएलएड बैच-2025 प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपने...

Sep 17, 2026 - 11:41
Sep 17, 2026 - 11:43
 0  9
डायट में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का किया अनूठा प्रयास

चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में डीएलएड बैच-2025 प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए एक अत्यंत प्रेरणादायी और सराहनीय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा शास्त्र विषय के आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य के तहत आयोजित इस अभियान की बागडोर प्रवक्ता मोहित कुमार सिंह एवं शिवलाल सिंह यादव के निर्देशन में संभाली गई। प्रशिक्षुओं ने डायट परिसर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न टीमों के माध्यम से वर्मीकम्पोस्ट के प्रयोग, अपुष्पी एवं इंडोर पौधों के रोपण, पौधों की कटाई छंटाई तथा गमलों की निराई गुड़ाई जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय कार्य किए।

यह भी पढ़े : झांसी : “पापा मुझे माफ कर देना…” ऑडियो के बाद किशोरी लापता, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका

डायट परिवार ने डीएलएड प्रशिक्षुओं के इस सराहनीय कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। इस बात पर विशेष बल दिया गया कि किताबी ज्ञान के साथ पर्यावरण और प्रकृति के प्रति व्यावहारिक जुड़ाव ही एक आदर्श शिक्षक की पहचान है। प्रशिक्षुओं द्वारा पौधों के चयन, उनके वानस्पतिक विवरण, रोपण स्थल, जल प्रबंधन और उनकी निरंतर देखभाल के लिए तैयार किए गए ‘प्लांट प्रोफाइल प्रोफार्मा उनकी इस कार्य के प्रति गंभीरता और उत्तरदायित्व को भलीभांति दर्शाते हैं। यह पहल न केवल संस्थान के परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाने में मददगार साबित हो रही है। बल्कि यह आने वाली पीढ़ी और विद्यार्थियों में भी पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदना और जागरूकता जागृत करने का एक बेहतरीन उदाहरण है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0