रामघाट में चलाया स्वच्छता व मिशन शक्ति अभियान
जिला गंगा समित, वन प्रभाग एवं नगर पालिका कर्वी के द्वारा स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रामघाट...
चित्रकूट। जिला गंगा समित, वन प्रभाग एवं नगर पालिका कर्वी के द्वारा स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रामघाट, सीतापुर, चित्रकूट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ कंचन ने स्वच्छता कार्यो में महिलाओं की सहभागिता एवं योगदान की सराहना की। उन्होने महिलाओं को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा रामघाट की स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। नदी में श्रद्धालुओं द्वारा प्रवाहित फूलों तथा अन्य पूजन सामग्री को बाहर निकाला गया। साथ ही घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घाट एवं नदी की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई एवं श्रद्वाओं को अवगत कराया गया कि राम घाट में तेल, साबुन एवं शैम्पू का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंघित है। सभी से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा धार्मिक स्थल की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर राजकिशोर अधिशासी अधिकारी, शिवा कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक, गोपालकृष्ण गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति, शुभम तिवारी तथा कमलकांन्त शुक्ला सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
