केंद्रीय बजट से यूपी के विकास को मिलेगी रफतार : प्रभारी मंत्री

केंद्र सरकार के बजट को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री मनोहरलाल मन्नू ने कहा कि इसमें यूपी को विशेष महत्व दिया गया है...

Feb 5, 2026 - 10:50
Feb 5, 2026 - 10:50
 0  1
केंद्रीय बजट से यूपी के विकास को मिलेगी रफतार : प्रभारी मंत्री

बोले-ओडीओपी को मिलेगा बढावा

चित्रकूट। केंद्र सरकार के बजट को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री मनोहरलाल मन्नू ने कहा कि इसमें यूपी को विशेष महत्व दिया गया है। इससे यूपी का विकास तेजी से होगा और ओडीओपी को बढावाा मिलेगा।

बुधवार को शहर के डाक बंगले में पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने बताया कि केंद्रीय आम बजट देश की तरक्की व नये निर्माण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। खासकर यूपी का इसमें विशेष ध्यान दिया  गया है। देश के कुल मोबाइल निर्माण कार्य में 55 प्रतिशत हिस्सा यूपी का है। इसी प्रकार इलेक्टिानिक्स का 60 प्रतिशत निर्माण यहीं पर होता है। इस बजट में इसे बढावा देने की बात तय हुई है तो निश्चित इसका फायदा पूरे प्रदेश के लोगों को हर तरह से मिलेगा। यूपी में ही 20 हजार करोड से रेलवे के कायाकल्य के कार्य होगें तो यह भी उत्तम प्रदेश बनने की राह का काम है। डिफेंस कॉरीडोर के अलावा ब्रहमोस मिसाइल यूनिट आदि का निर्माण होना शुरू हैै।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि केंद्रीय बजट में हर  जिले के ओडीओपी को बढावा देने के लिए अलग से बजट स्वीकत किया गया है। इसका फायदा चित्रकूट से लेकर पूरे बंुुदेलखंड के जिलों को मिलेगा। इस बजट में सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास के साथ काम किया गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद रलिहा, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0