सीएमओ ने खोह व भौंरी पीएचसी में आरोग्य मेले का किया निरीक्षण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण किया...
चित्रकूट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने पीएचसी खोह के मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि केंद्र पर उपलब्ध दवाओं को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तक 13 मरीज देखे जा चुके थे। चार मरीजों के जांच हो चुकी थी। पीएचसी के डॉ विवेक और समस्त स्टाफ उपस्थित थे। सीएमओ ने ओपीडी और जांच संबंधी, व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस पहनकर ही ड्यूटी करने की सख्त चेतावनी दी और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और इसे बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। स्वास्थ्य केंद्र पर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सीएमओ ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौंरी का निरीक्षण किया। सीएचओ सहित सभी स्टाफ उपस्थित मिले। बताया कि उनके निरीक्षण तक 21 मरीज देखे जा चुके थे। सात मरीजों की जांच हो गई थी। पिछले 10 दिनों में नौ सुरक्षित प्रसव कराए गए हैं। सीएमओ ने जनमानस को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
