सीडीओ ने बहाल कराया विद्युत आपूर्ति, चालू हुआ ओरा पम्प कैनाल
सीडीओ डीपी पाल ने विकास खण्ड पहाड़ी स्थित ओरा पम्प कैनाल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड...
चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने विकास खण्ड पहाड़ी स्थित ओरा पम्प कैनाल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड राजापुर तथा अधिशासी अभियंता लघु डाल नहर खण्ड बाँदा चित्रकूट उपस्थित रहे।
ओरा पम्प कैनाल की विद्युत आपूर्ति बाधित पाई गई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत ने अवगत कराया कि कुछ किसानों द्वारा पहाड़ी फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी गई थी। सीडीओ के निर्देश पर संबंधित थाना पुलिस से समन्वय स्थापित कर विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल कराई गई। विद्युत आपूर्ति प्रारंभ होते ही ओरा पम्प कैनाल का पम्प संचालित हो गया तथा नहर में जलापूर्ति पुनः शुरू कर दी गई। वर्तमान में ओरा पम्प कैनाल के माध्यम से किसानों को सुचारु रूप से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान नलकूप खण्ड बाँदा ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 20 राजकीय नलकूपों में से 18 नलकूप क्रियाशील हैं। जबकि 2 नलकूप अक्रियाशील हैं। इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखण्ड प्रथम द्वारा बरूआ बाँध एवं चिल्लीमल पम्प कैनाल तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड कर्वी द्वारा गुन्ता बाँध से किसानों को सिंचाई के लिए जलापूर्ति किए जाने के संबंध में विस्तृत आख्या प्रस्तुत की गई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध एवं समयबद्ध जल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
