झूरी नदी में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो, दो की मौत, चार घायल
मप्र क्षेत्र में झूरी नदी के पास रविवार तड़के करीब तीन बजे तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में...
चित्रकूट। मप्र क्षेत्र में झूरी नदी के पास रविवार तड़के करीब तीन बजे तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। सभी को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसे में मृतकों की पहचान सुनील गुप्ता (50) पुत्र मूलचंद गुप्ता निवासी द्विवेदी नगर, गल्ला मंडी कानपुर, थाना नौबस्ता, जिला कानपुर और हिमांशु सिंह सेंगर (30) पुत्र स्व. दिनेश सिंह सेंगर निवासी गंगापुर कालोनी, यशोदा नगर कानपुर के रूप में हुई है। घायलों में राजकुमार गुप्ता (37) पुत्र सूरज बली गुप्ता निवासी ग्राम टेढ़ा, थाना मरौहा सुमेरपुर, हमीरपुर, गोपाल तिवारी (42) पुत्र राजकुमार तिवारी निवासी संजय गांधी नगर, थाना नौबस्ता कानपुर, दीपक तिवारी (35) पुत्र पवन कुमार तिवारी निवासी नौबस्ता, थाना बिधनू कानपुर नगर व राहुल पांडे (35) पुत्र रमेश चंद्र पांडेय निवासी गंगापुर कालोनी, यशोदा नगर कानपुर शामिल हैं। बताया गया कि सभी छह यात्री कानपुर से मैहर में मां शारदा के दर्शन करने जा रहे थे। झूरी नदी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने पानी में उतर कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आशंका है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
