क्षेत्र में महिलाओं को एंटी रोमियो टीमो ने किया जागरुक
मिशन शक्ति फेज का द्वितीय चरण महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित पुलिस अधीक्षक...
चित्रकूट। मिशन शक्ति फेज का द्वितीय चरण महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता एवं शिकायत निस्तारण, स्कूल व कॉलेज, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम, निम्न आय वर्ग बस्तियों, गांवों, वार्डों, मोहल्लों में चौपाल कार्यक्रम प्रमुख बाजारों, कस्बों व चौराहों पर जागरूकता व शिकायत निस्तारण किया गया। प्रत्येक थाना क्षेत्र की महिला बीट पुलिस द्वारा जन जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी, महिला समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा सहायता के लिए महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है। जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
