थाना मानिकपुर का अपर एसपी ने किया निरीक्षण
अपर एसपी पीयूषकान्त राय ने थाना मानिकपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पर थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क...
चित्रकूट। अपर एसपी पीयूषकान्त राय ने थाना मानिकपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पर थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना एवं हवालात का निरीक्षण किया। थाना अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं वारण्टी की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्यवाही करने तथा रात्रि गश्त और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर में साफ सफाई व्यवस्था, विद्युत, पेयजल एवं शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त एवं सुव्यवस्थित रखने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को जनता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखते हुए कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े : चित्रकूट में संदिग्ध विस्फोट से मचा हड़कंप, मौके पर मिले मानव अंग
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
