परेड की सलामी लेकर एएसपी ने किया निरीक्षण
एएसपी पीयूषकांत राय ने पुलिस लाइन्स में मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...
चित्रकूट। एएसपी पीयूषकांत राय ने पुलिस लाइन्स में मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ,तत्पर और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए। स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी गयी। तत्पश्चात पुलिस लाइन का जायजा लेकर प्रतिसार निरीक्षक को सुधार के लिए निर्देशित किया गया। परेड में शामिल अधिकारी, कर्मचारियों को अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चार, दो पहिया वाहनों, 112 पीआरवी वाहन तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को वाहनों की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, बैरक, सीपीसी कैन्टीन, मंदिर, भोजनालय, ऑर्मरी का निरीक्षण कर रिक्रूट आरक्षियों से व्यवहारिक परीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
