डायल 112 कार्यालय एवं फील्ड यूनिट टीम का एएसपी ने किया निरीक्षण
अपर एसपी पीयूषकान्त राय ने डायल 112 कार्यालय एवं फील्ड यूनिट टीम कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया...
चित्रकूट। अपर एसपी पीयूषकान्त राय ने डायल 112 कार्यालय एवं फील्ड यूनिट टीम कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की कार्य प्रणाली, अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। अभिलेखों को नियमानुसार अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक एवं फील्ड यूनिट प्रभारी को निर्देशित किया गया कि डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा फील्ड यूनिट टीम द्वारा अपने दायित्वों का तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा पुलिसिंग कार्यों में त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
