एडीएम नमामि गंगे ने की रेट्रोफिटिंग पेयजल योजनाओं की समीक्षा

जनपद में संचालित रेट्रोफिटिंग पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई...

Jun 24, 2026 - 11:33
Jun 24, 2026 - 11:33
 0  3
एडीएम नमामि गंगे ने की रेट्रोफिटिंग पेयजल योजनाओं की समीक्षा

अवशेष कार्य शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश

चित्रकूट। जनपद में संचालित रेट्रोफिटिंग पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। 

समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि पैकेज-1 के अंतर्गत संचालित 12 योजनाओं के 16 ग्रामों में से 9 ग्रामों में शत प्रतिशत तथा 7 ग्रामों में आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। रामनगर, इटवा महुलिया एवं बरहा कोटरा योजनाओं में अवशेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सिलौटा मुस्तकिल ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था मेसर्स एल एंड टी को इटवा महुलिया में डिमांड ऑनली से संबंधित शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। पैकेज-2 के अंतर्गत कुल 14 योजनाओं में से 9 ग्रामों में शत प्रतिशत नियमित पेयजल आपूर्ति प्रारंभ है। शेष 5 ग्रामों में डिमांड ऑनली के सापेक्ष जल उपलब्ध न होने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रारंभ नहीं हो सकी है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था एल एंड टी को निर्देशित किया गया कि चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत एक सप्ताह के भीतर डिमांड ऑनली संबंधी कार्य पूर्ण कराते हुए जल उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिससे पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की जा सके।

पैकेज-3 के अंतर्गत कुल 10 योजनाओं में से 3 योजनाओं में शत प्रतिशत तथा 4 योजनाओं में आंशिक पेयजल आपूर्ति संचालित है। शेष योजनाओं में रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत डिमांड ऑनली से जल उपलब्ध न होने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रारंभ नहीं हो सकी है। संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि डिमांड ऑनली तथा अन्य अवशेष कार्यों को पूर्ण कराते हुए 15 दिवस के भीतर जल उपलब्धता सुनिश्चित कर पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कराई जाए। बैठक में मऊ रेट्रोफिटिंग, बरगढ़ रेट्रोफिटिंग एवं एआर कंस्ट्रक्शन फर्म के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण उनकी योजनाओं की समीक्षा नहीं की जा सकी। साथ ही अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया गया कि संबंधित फर्मों द्वारा कार्यों में अपेक्षित प्रगति न किए जाने के कारण नियमानुसार टर्मिनेशन नोटिस निर्गत किया जाए। एडीएम नमामि गंगे ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्धारित समयावधि में समस्त अवशेष कार्य पूर्ण करते हुए जनसामान्य को सुचारु एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0