जनपद के 55 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला टॉप टीचर अवार्ड

संपर्क स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट ब्लॉक इनिशिएटिव के अंतर्गत विकास भवन सभागार में जनपद के 55 उत्कृष्ट शिक्षकों...

Nov 4, 2026 - 10:55
Nov 4, 2026 - 10:55
 0  3
जनपद के 55 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला टॉप टीचर अवार्ड

चित्रकूट। संपर्क स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट ब्लॉक इनिशिएटिव के अंतर्गत विकास भवन सभागार में जनपद के 55 उत्कृष्ट शिक्षकों को टॉप टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा स्मार्ट क्लासेस एवं विभिन्न शिक्षण नवाचारों के माध्यम से शिक्षा को अधिक रोचक, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। सीडीओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक, प्रशासन एवं संपर्क फाउंडेशन की सामूहिक सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्मार्ट क्लासेस एवं आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग बच्चों के लर्निंग आउटकम में सकारात्मक सुधार लाने का सशक्त माध्यम है। यह सम्मान केवल शिक्षकों की व्यक्तिगत उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि उनके उत्कृष्ट प्रयासों, नवाचारों एवं समर्पण को प्रोत्साहित करने की एक सार्थक पहल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0